गांव अलीपुर अराइयां की मांगों को जल्द हल करने का आश्वासन रणजोध सिंह हडाना
पटियाला, 1 जून: हल्का इंचार्ज (सनौर) रणजोध सिंह हडाना ने गांव अलीपुर अराइयां का दौरा किया, जहां ग्रामीणों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों की मुख्य मांगों में गांव के पार्क का रुका हुआ काम दोबारा शुरू कर पूरा करवाना, गांव की पानी की टंकी पर वाटर आर.ओ. सिस्टम लगवाना, गांव की सरकारी डिस्पेंसरी का विकास व सुधार करना और उसे किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट न करना, तथा गांव के मौजूदा सूखे तालाब की जगह की हदबंदी कर वहां पार्क या खेल का मैदान बनाना शामिल है।
इसके अलावा, जिन गलियों में सीवरेज और वाटर सप्लाई की सुविधा नहीं है, वहां ये सुविधाएं मुहैया करवाने, खालसा नगर और गुरुद्वारा दुधाधारी साहिब के पास रह गई गलियों व सड़कों का निर्माण करवाने, गांव के सरकारी स्कूल को आठवीं से अपग्रेड कर बारहवीं तक करने, स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत करने, जो गलियां व सड़कें बनने से रह गई हैं उनका निर्माण करवाने और बंद पड़े सुविधा केंद्र को दोबारा चालू करने की मांग की गई।
रणजोध सिंह हडाना ने गांव अलीपुर अराइयां के वार्ड नंबर 15 में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं, जहां सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर हरजीत सिंह, सरनजीत कौर, जंग सिंह, बाज सिंह, किरपाल सिंह, बाबा जैमल सिंह, दर्शन सिंह, सुखजीत सिंह, सनी पहलवान, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
