कला और संगीत से तनाव दूर भागता है जगमेाहन आनंद

करनाल 16 अक्तूबर: एम बी केसी द्वारा दीपावली से पहले रगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक जगमोहन  आनंद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जरनैल सिंह ने की। इस अवसर पर मिस्ट एमबीकेसी जगमोहन सिंह को तथा मिसेज एमबीकेसी अंजली शर्मा को चुना गया। इस अवसर पर एमबीकेसी की प्रमुख मनिंदर बब्बू द्वारा गाए गीत ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी को गाकर लोगों को भावुक कर दिया। 
इस अवसर पर जगमोहन आनंद ने कहा कि कला और संगीत ईश्वर की साधना का ही एक अंग है। संगीत से मन पवित्र होता है। आज तनाव और डिप्रेशन के दौर में राहत संगीत से मिलती है। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने मास्टर आफ एमबीकेसी जगमोहन सिंह को तथा मिसेज आफ एमबीकेसी अंजली शर्मा को सम्मान स्वरूप ताज और सम्मान बेल्ट पहनाई । 
इस अवसर पर मनिंनदर बब्बू, अरविंदर सिंह विनय छावड़ा गीता छावड़ा अवतार सिंह तारी, अजय जैन, अरुण राजपाल, राम प्रकाश, योगिंदर सिंह सिासोदिया, अनुपमा, अंजली शर्मा, रंजीत, जगमेाहन सिंह, पूनम, राकेश बंसल, अनीता, अंनिल गिरधर, हरीश बधावन, अनिरुद्ध कालड़ा, पुष्पा कालड़ा, अरुण थापर, रश्मि थापर, विनोद भाटिया, विजय शर्मा, प्रदीप त्यागी, कंवलन कुमार, रजनी, इंद्रपाल सिंह, सीमा, जितेंद सिंह जरनैल सिंह, दविंदर अरोड़ा, राजेश योगी, नरेश दत्त, शिखा, मज़ू, सुनीता, वलदेव रंजन, नेहा, किरण, राकेश तलवार, प्रदीप शर्मा, मोहन थरेजा, विता थरेजा, सुनील भूषण ने गीत गाकर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में और भी प्रस्तुतियां दी गईं।