कनाडा में एमएड में 994 अंक हासिल कर अर्शदीप सिंह मंडेर बने यूनिवर्सिटी टॉपर

रतिया, 27 जून:- क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि रतिया निवासी प्रो. अर्शदीप सिंह मंडेर ने कनाडा में एम.एड.  की उच्च शिक्षा में 994/1000 (99.4%) अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने अपने रिसर्च वर्क में 800 में से पूरे 800 अंक (100%) प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
यह जानकारी देते हुए लोक चेतना मंच, हरियाणा के चेयरमैन डॉ. नैब सिंह मंडेर ने बताया कि अर्शदीप सिंह मंडेर ने पंजाब विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद कनाडा में एम.एड. करने का अवसर प्राप्त किया। उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर 99.4% ग्रेड प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इस पाठ्यक्रम में उनके साथ लगभग 10 देशों के विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जिनमें उन्होंने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर लोक चेतना मंच, हरियाणा के प्रधान कैप्टन गुरमुख सिंह भुल्लर, महासचिव कृष्ण सिंह चित्रकार, मुख्य सलाहकार तेजिन्दर सिंह औजला, सर्व समाज सभा, रतिया के प्रधान सतपाल जिंदल, आरोड़वंश सभा के प्रधान राजपाल ग्रोवर, युवा प्रधान डॉ. पियूष अरोड़ा, हैप्पी सेठी, डीएसपी सतपाल सिंह, चेयरमैन बलदेव सिंह ग्रोहा, ग्लोबल स्टार अकादमी के स्टॉफ,मास्टर सुखप्रीत सिंह,प्रो. कुलदीप सिंह, डॉ. बीरबल सिंह, प्रवक्ता रामगोपाल बलाना, डॉ हरप्रीत कौर कनाडा, गुरप्रीत सिंह कनाडा,जसवीर भलूरिया (कनाडा), अंतरराष्ट्रीय लेखिका परमिंदर कौर रम्मी (कनाडा), डॉ. सतनाम सिंह जस्सल, शर्मा चंद लाली, हरप्रीत भुल्लर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि प्रो. अर्शदीप सिंह मंडेर की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और लगन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है।