*15 किलो गांजा के असल सप्लायर को किया गिरफ्तार*
हिसार:– पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस ने 15 किलो 270 ग्राम गांजा के असल सप्लायर वेदपाल पुत्र शेर सिंह निवासी कामयान चूरू राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी ने गत दिनों पहले जोगेन्द्र उर्फ कालिया पुत्र भूप सिंह निवासी सुरतपुरा राजगढ़ राजस्थान को 15 किलो 270 ग्राम गांजा सप्लाई किया था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर हांसी में एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अभियोग अंकित हुआ था।
स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
