जिला भाषा कार्यालय हुशियारपुर द्वारा क्विज़ प्रतियोगिताओं के लिए आवेदनों की मांग
हुशियारपुर:- मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान और उच्च शिक्षा तथा भाषाएँ विभाग के मंत्री श्री हरजोत सिंह बैन्स के सुयोग्य नेतृत्व तथा श्री जसवंत सिंह ज़फ़र, निदेशक, भाषा विभाग, पंजाब के निर्देशानुसार हर वर्ष भाषा विभाग, पंजाब, पटियाला द्वारा बाल ज्ञान साहित्य के अंतर्गत जिला तथा राज्य स्तरीय बाल साहित्य क्विज़ प्रतियोगिताएँ करवाई जाती हैं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है। इसी कड़ी में वर्ष 2026 के प्रतियोगिताएँ करवाई जानी हैं। इन बाल साहित्य क्विज़ प्रतियोगिताओं का विषय पंजाबी साहित्य, धर्म, भाषा, संस्कृति, इतिहास एवं भूगोल संबंधित होगा।
खोज अधिकारी, जिला भाषा कार्यालय, हुशियारपुर डॉ. जसवंत राय ने बताया कि ये प्रतियोगिताएँ तीन वर्गों में करवाई जाएँगी, जिनमें पहला (ਔ-वर्ग़) कक्षा 6वीं से 8वीं तक, दूसरा (अ-वर्ग़) कक्षा 9वीं से 12वीं तक और तीसरा (इ-वर्ग़) स्नातक तक के विद्यार्थियों के लिए होगा। भाग लेने वाले विद्यार्थी की कक्षा तथा जन्मतिथि का संस्थान प्रमुख द्वारा लिखित रूप में सत्यापन अनिवार्य है। प्रत्येक वर्ग में किसी एक संस्था से अधिकतम दो विद्यार्थी ही भेजे जा सकते हैं। जिला स्तर पर प्रत्येक वर्ग में पहले स्थान पर आने वाले विद्यार्थी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रत्येक वर्ग के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 1000/- रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 750/- रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 500/- रुपए नकद या विभागीय पुस्तक सेट के रूप में प्रदान किए जाएँगे। डॉ. जसवंत राय ने आगे जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इस संबंध में जिला हुशियारपुर के समस्त (सरकारी/प्राइवेट/एडेड) स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित करवाई जाए।
इस संबंध में स्कूलों और कॉलेजों को अपने भाग लेने वाले विद्यार्थियों के आवेदनों को 20 जुलाई, 2026 तक जिला भाषा कार्यालय, हुशियारपुर के कक्ष संख्या 307-308, तीसरी मंजिल, जिला प्रबन्धकीय कॉम्प्लेक्स, हुशियारपुर में दस्तावेज़ी रूप से जमा कराना या विभाग की ई-मेल [email protected] पर भेजना सुनिश्चित करना चाहिए।
