अधिकारियों व गणमान्य लोगों से की अपील पारदर्शी तरीके से हो कार्य
होशियारपुर:- पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार राज्य के हर गाँव व कस्बे में विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी के तहत आज चब्बेवाल विधानसभा हलके के विभिन्न गाँवों में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि वितरित की गई है और आने वाले समय में भी विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी।
यह बात चब्बेवाल विधानसभा हलके से आप के विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने राशि वितरित करते हुए व्यक्त की और इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों व गाँवों के गणमान्य लोगों से अपील की कि विकास के लिए जारी की गई धनराशि को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से खर्च किया जाए और विकास कार्य करते समय न तो कोई भेदभाव किया जाए और न ही गुणवत्ता के मामले में कोई समझौता किया जाए।
विधायक डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य की आप सरकार उन सभी वादों को एक-एक करके पूरा कर रही है जो हमने सरकार बनने से पहले अपने लोगों से किए थे। विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि चब्बेवाल हलके में करोड़ों रुपये खर्च करके विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि चब्बेवाल हलके को राज्य का आदर्श हलका बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और इसकी झलक हलके के गांवों और कस्बों में हो रहे विकास से साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में आप सरकार ने जितनी जनहितैषी नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू किया है, विरोधियों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।
विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे विकास कार्यों के कारण राज्य में आम आदमी पार्टी का ग्राफ पहले से कहीं अधिक तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास इस समय कोई ठोस मुद्दा नहीं है जबकि आम आदमी पार्टी विकासात्मक विजन के साथ आगे बढ़ रही है।
