एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो आरोपी काबू
करनाल, 21 मार्च:- नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी:
1. अनिल कुमार पुत्र प्रकाश यादव वासी गांव भोरु थाना कुन्दा जिला चतरा (झारखण्ड),
2 रोशन पुत्र बसन्त गजु वासी गांव सिकीदर थाना कुन्दा जिला चतरा (झारखण्ड)
तलाशी के दौरान आरोपियो के कब्जे से 2 किलों 705 ग्राम अफीम नशीला पदार्थ बरामद की गई।
इस संबंध में एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियो के विरुद्ध थाना सदर,करनाल में मुक़दमा नंबर 196/2026 को एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस संबंध में दोनों आरोपियो से गहन पूछताछ कर नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में अनुसंधान जारी है।
