माता नैना देवी मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित हुआ वार्षिक भंडारा
हरोली/ऊना, 9 जून (राजवीर चोपड़ा):- वार्ड नंबर 6 स्थित माता नैना देवी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के चरणों में माथा टेका, आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के मुख्य सेवादार भाग सिंह ने बताया कि माता नैना देवी मंदिर में प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें मोहल्ला निवासियों एवं श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों तथा श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
भंडारे के दौरान वार्ड नंबर 6 के पार्षद अजय सहजल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति एवं स्थानीय निवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर रमन कुमार, अजय, सुरिंदर कुमार, बिट्टू, रवि, शाम लाल, पम्मी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
