अंकित गोयल बने ऑयल मिल एसोसिएशन हांसी के प्रधान
हांसी:– आयल मिल एसोसिएशन, हांसी की एक आवश्यक मिटिंग खरड़िया आयल मिल, बड़सी गेट हांसी के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। इस मिटिंग में आयल मिल एसोसिएशन, हांसी का प्रधान सर्वसम्मति से अंकित गोयल पुत्र पवन गोयल (लक्ष्मी आयल मिल्ज) को बनाया गया। प्रधान अंकित गोयल को अपनी कार्यकारिणी बनाने का अधिकार दिया गया।
अंकित गोयल ने सभी आयल मिल एसोसिएशन के सदस्यों का उन्हें प्रधान बनाये जाने पर आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे अपने दायित्व को अच्छी तरह से निभाने का भरसक प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर गुप्ता आयल मिल से राजेश मित्तल, लक्ष्मी आयल एण्ड जनरल मिल्ज से नितिन सिंगला, अग्रवाल आयल मिल से सतवीर तायल, शिव शक्ति आयल मिल से यशकिशोर सिंगला, माता शकुम्बरी आयल मिल्ज से सूरजभान वर्मा, नीलकण्ठ आयल मिल से राजू सोनू, सिंगला आयल मिल से संजय सिंगला,अर्जुन आयल मिल्ज से सुरेन्द्र खरड़िया, लक्ष्मी गामड़ा खल भण्डार से सज्जन गोयल, मित्तल आयल एवं जनरल मिल्ज से अनूप मित्तल, खरड़िया आयल मिल्ज से चन्द्रभान खरड़िया, लक्ष्मी आयल मिल्ज से पवन गोयल, उत्तम आयल मिल्ज से अभिषेक सिंगला आदि उपस्थित थे।
