'उलास' कार्यक्रम से खिले चेहरे
बनूड़, 25 जून: शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में डायरेक्टर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पंजाब किरन शर्मा पी.सी.एस. की देखरेख में 15 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए चलाई जा रही साक्षरता मुहिम 'उलास' के अंतर्गत डाइट बुढ़नपुर में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का नेतृत्व बलविंदर सिंह सैनी, सहायक निदेशक व प्रिंसिपल डाइट बुढ़नपुर ने किया।
सेमिनार के दौरान डीईओ एलीमेंटरी एसएएस नगर दर्शनजीत सिंह ने सरपंचों, पंचों और गणमान्य नागरिकों से अपील की कि वे अपने गाँवों में 100% साक्षरता प्राप्त करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि पंचायतों और वॉलंटियर्स की भूमिका इस प्रयास में प्रेरणादायक होगी।
हल्का शिक्षा कोऑर्डिनेटर राजपुरा विजय मैन्नरो ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस सेमिनार में शिक्षा के महत्व और आवश्यकता पर जोर दिया गया है। गाँव स्तर पर पूरी जिम्मेदारी से लोगों को नई सोच की ओर ले जाने के लिए नया जोश मिला है।
‘उलास’ प्रोजेक्ट के स्टेट कोऑर्डिनेटर सुरिंदर कुमार, गुरतेज सिंह खट्टड़ा और प्रिंसिपल बलविंदर सिंह सैनी ने उम्र के अनुसार ग्रे एरिया की पहचान, अशिक्षित नागरिकों की संख्या, वॉलंटियर्स की भूमिका, अक्षर और अंकों के ज्ञान से संबंधित गतिविधियाँ तथा मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
सेमिनार में जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर राजिंदर सिंह चानी ने मंच संचालन करते हुए सभी अतिथियों को सेमिनार से जोड़े रखा। इस अवसर पर विजय मैन्नरो हल्का शिक्षा कोऑर्डिनेटर, अंग्रेज सिंह डिप्टी डीईओ, ब्लॉक नोडल अधिकारी सुहिंदर कौर, बंदना, रंजू बाला, संतोष गखड़, लखविंदर सिंह लैक्चरर, जसविंदर सिंह लेक्चरर, दिनेश पुरी जिला प्रधान, ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट पंजाब, सुखविंदर सिंह सुख्खा प्रधान, ह्यूमन ट्रस्ट राजपुरा इकाई, जसविंदर सिंह लाला ब्लॉक प्रधान, गुरजीत सिंह कराला ब्लॉक प्रधान, हर्नेक सिंह सर्कल प्रधान, छड़बड़, गुरसेवक सिंह सर्कल प्रधान, खलौर, बलदेव सिंह सर्कल प्रधान, खासपुर, अवतार सिंह कराला पंजाब पुलिस, बलदेव सिंह सरपंच, कनौर, लक्की संधू ब्लॉक प्रधान, बनूड़, बलजीत सिंह एम.सी., कुलदीप कौर सरपंच, खलौर, भजन लाल एम.सी. बनूड़, करणजीत सिंह सरपंच, बुढ़णपुर, जगतार सिंह हुंबड़ा, हरविंदर सिंह नग्गल सलेमपुर, हरबंस सिंह नग्गल छड़बड़, संदीप सिंह झज्जों, रुपिंदर कौर, सविता रानी, कुलजिंदर सिंह, रशिम, याशिक युवराज कटारिया और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
