गुरु पूर्णमा के उपलक्ष्य में 10 जुलाई को अमृत बानी कीर्तन

गढ़शंकर, 8 जुलाई- श्री राम शरणम अमृत बानी की संयोजिका श्रीमती सविता लांब ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर गढ़शंकर में प्रत्येक रविवार को श्री राम शरणम अमृत बानी का पाठ किया जाता है। 
उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु रविवार को नहीं पहुंच पाते हैं, वे गुरु पूर्णमा के उपलक्ष्य में 10 जुलाई को सुबह 8 से 9:30 बजे तक अमृत बानी के कीर्तन में शामिल हो सकते हैं।