अल्फा सिटी निवासियों ने कॉलोनाइजर का पुतला फूंका
करनाल, 02 अक्टूबर: बीस साल पहले बनी हाउसिंग सोसायटी अल्फा इंटरनैशनल में मूलभूत आधारभूत सुविधाओं का अभाव होने से नाराज स्थानीय निवासियों ने अल्फा सिटी के कोलोनाइजर संतोष अग्रवाल का पुतला रावण के रूप में बनाकर फूंका। यहां पर 1300 परिवार रहते हैं। इससे पहले पुतले की शव यात्रा भी निकाली।
इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन अल्फा रेजीडेशियल वैलफेयर एसोसिएशन ने किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों निवसियों ने भाग लिया। इनमें महिलाएं पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू ने की। प्रदर्शन कर रहे लोग इंद्री गेट के सामने एकत्रित हुए। उसके बाद नारे लगाते हुए हाइवे पर एक नंवर गेट पर पहुंचे।
प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में तख्तियां थी। लोग पुतले को लेकर चल रहे थे। प्रदर्शन कारी अल्फा प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नारे वाजी कर रहे थे। ऐसोसिएशन के प्रधान प्रभजोत सिंह ने कहा कि अल्फा सिटी में रहने वालों को मूल भूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यहां पर सडक़ें उखड़ी हुई हैं। यहां पर लोगों का चलना मुहाल हो रहा हैं। सडक़ों पर वाहन नहीं चल पा रहे हैं। इसके अलावा यहां पर स्ट्रीट लाइट पानी की निकासी और पेय जल की समस्या बनी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो वह एक नवंवर को काला दिवस मनाएंगे। उसके बाद चंडीगढ़ तक पैदल मार्च करेंगे। यहां की समस्याओं की आवाज विधानसभा में स्थानीय विधायक राम कुमार कश्यप उठा चुके हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई हैं। यहां के लोग केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री विधायक जगमोहन आनंद, स्पीकर हरविंदर कल्याण, योगिंदर राणा से मिल चुके हैं।
इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि प्रबंधन गंदा पानी पार्कों में डाल देता है। जिससे यहां बदबू आती रहती हैं। सफाई का बुरा हाल है। इस अवसर पर आरडब्ल्यू ए के सदस्य कुलदीप वढै़च ,प्रवीण, संजीव , अमृत , संदीप शर्मा, सुरेंद्र राजेश नरूला, नैत्र सिंह, बलराज, सचिन, आर्जव शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।
