ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की फतेहाबाद की जिला कार्यकारिणी का गठन

फतेहाबाद, 27 दिसंबर:- ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की बैठक फतेहाबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन के संस्थापक कमल हांडा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मपाल चावला ने प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश चुघ से विचार विमर्श कर राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा व संस्थापक कमल हांडा की अनुमति व दिशा निर्देशन में फतेहाबाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया।
जिला कार्यकारिणी में परम अरोड़ा को जिला महासचिव, अजय मेहता को जिला सचिव, सुभाष मेहंदीरता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अशोक बाघला को मुख्य सलाहकार, पूर्ण परमेश्वर चोपड़ा, डॉ अवतार बजाज, यश बजाज, ईश सरना, सुदर्शन नरूला, राजकुमार फुटेला, अशोक नारंग व भीमसेन मेहता को जिला सलाहकार नियुक्त किया गया है। 
हेमराज बजाज, ओम प्रकाश कक्कड़, सुशील मेहता, सुभाष बुद्धिराजा को जिला कार्यकारिणी सदस्य, यश बत्रा को उप प्रधान विधानसभा, चन्द्र सिंह बतरा विधानसभा सलाहकार बनाये गए हैं।
 बैठक में हरियाणा-पंजाब-चंडीगढ़ के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुकरेजा, महिला जिला अध्यक्षा डॉ सुमन बजाज, पार्षद भारती सचदेवा, वरिष्ठ सदस्य सौरभ ढींगड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। 
नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने संगठन के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय  उपाध्यक्षा ज्योति कमल हांडा, राष्ट्रीय महासचिव परमजीत कोचर, प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का आभार जताया है और उन सबको विश्वास दिलाया है कि जो भरोसा उन्होंने हम पर जताया है उस भरोसे को टूटने नहीं देंगे व उम्मीद से भी अधिक कार्य करके दिखाएंगे।