अल्केमिस्ट हॉस्पिटल पंचकूला ने की 100 से अधिक सफल रोबोटिक सर्जरी

पंचकूला:- अल्केमिस्ट हॉस्पिटल, पंचकूला ने गुरुवार को दा विंची Xi रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम की शुरुआत के बाद बेहद कम समय में 100 से अधिक सफल रोबोटिक सर्जरी करने की घोषणा की।
ये रोबोटिक सर्जरी , जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी और गायनेकोलॉजी विभागों में की गईं, जिससे मरीजों को अधिक सटीक सर्जरी, कम रक्तस्राव, कम दर्द, तेजी से रिकवरी और कम समय तक अस्पताल में रहने जैसे लाभ मिले।
गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेयरमैन- जीआई सर्जरी एवं मेडिकल एडवाइजर अल्केमिस्ट ओजस हॉस्पिटल, पंचकूला डॉ अतुल कृष्ण शर्मा ने कहा कि दा विंची Xi सिस्टम ने सर्जरी को नए आयाम दिए हैं, जिससे बेहतर परिणाम और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
कंसल्टेंट-जनरल, लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी डॉ हर्ष गर्ग, सीनियर ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी जटिल जनरल सर्जरी मामलों में अद्वितीय सटीकता और नियंत्रण प्रदान करती है। दा विंची Xi प्लेटफॉर्म सर्जरी की सटीकता को बढ़ाते हुए मरीजों को होने वाले ट्रामा को कम करता है, सीनियर कंसल्टेंट-जनरल, लेप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी डॉ रोहित बंसल ने कहा।
सीनियर कंसल्टेंट- जनरल, लेप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी, ओजस हॉस्पिटल, पंचकूला डॉ मुकेश गोयल ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी आधुनिक सर्जरी पद्धतियों को नई दिशा दे रही है।
रोबोटिक तकनीक ने विशेष रूप से प्रोस्टेट और किडनी सर्जरी में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। यह उपलब्धि उन्नत यूरोलॉजिकल केयर में हमारी विशेषज्ञता को दर्शाती है, एसोसिएट डायरेक्टर-यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट एवं रोबोटिक सर्जरी डॉ राजीव गोयल ने कहा।
एसोसिएट डायरेक्टर-यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट एवं रोबोटिक सर्जरी, अल्केमिस्ट हॉस्पिटल, पंचकूला डॉ नीरज गोयल ने बताया कि दा विंची Xi सिस्टम अत्यंत सटीक सर्जरी और बेहतरीन फंक्शनल परिणाम सुनिश्चित करता है। यह उपलब्धि नवाचार और क्लिनिकल उत्कृष्टता पर हमारे निरंतर फोकस को दर्शाती है।
डायरेक्टर-प्रसूति एवं स्त्री रोग एवं रोबोटिक सर्जरी, अल्केमिस्ट हॉस्पिटल, पंचकूला डॉ इभा के अनुसार, रोबोटिक गाइनेकोलॉजिकल सर्जरी महिलाओं को सुरक्षित प्रक्रिया कम निशान और तेज रिकवरी का लाभ देती है। एसोसिएट डायरेक्टर-प्रसूति एवं स्त्री रोग एवं रोबोटिक सर्जरी, अल्केमिस्ट हॉस्पिटल, पंचकूला डॉ अपर्णा शर्मा, ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी की सटीकता और लचीलापन जटिल गाइनेकोलॉजिकल मामलों में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करता है।