अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने स्व नंद किशोर गोयनका को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हिसार:– अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय ,प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रतिनिधियों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने आज अग्रोहा शक्तिपीठ के बाहर एकत्र होकर अग्रवाल समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व, स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी उपस्थितजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
 इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, सादगी, नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण रहा। उन्होंने अपने कार्यों और व्यवहार से समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव की ऐसी परंपरा स्थापित की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। 
उनके विचार, व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण को अग्रवाल समाज कभी भुला नहीं सकेगा।वक्ताओं ने कहा कि गोयनका परिवार का सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याण के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका ने अपने जीवनकाल में समाज को एकजुट करने, सेवा की भावना को बढ़ावा देने तथा सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
उनके निधन से अग्रवाल समाज ने एक ऐसे वरिष्ठ अभिभावक एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थूराम जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, मनोज गोयल गुड़ियानी, हरियाणा प्रदेश चेयरमैन विश्वनाथ गोयल, नरेश बंसल तरावड़ी, नरेश सिंगल, हिसार जिला अध्यक्ष दीनदयाल गोरखपुरिया, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष राजेश गर्ग, जिला महामंत्री मुकेश बंसल, करनाल जिला अध्यक्ष सुनील गोयल,रोशन गोयल,सोमदत्त गोयल, अजय मित्तल, मोहन बंसल, मनोज गोयल, सुशील गोयल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।