रयात-बाहरा में ‘अफ्रीकन माइंड बिल्डर्स’ मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन

होशियारपुर: रयात-बाहरा एजुकेशन सिटी में ‘अफ्रीकन माइंड बिल्डर्स-मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और नेतृत्व, शिक्षा, नवाचार और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंपस निदेशक डॉ. चंद्र मोहन थे। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन के माध्यम से भारत और अफ्रीका के बीच बढ़ते मजबूत संबंधों की सराहना की और वैश्विक साझेदारी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर लेसमर गेरबर याकूबू हजारा जिब्रील, रोमेल सोनी याकूबू, अल्फ्रेड टी. मूर जूनियर, नोमगु गुमेदे और अन्य विशेष अतिथि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में लगभग 100 अफ्रीकी युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने अपने देशों की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
डॉ. कुलदीप वालिया ने अफ्रीकी मेहमानों को रयात-बाहरा ग्रुप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम का सफल समन्वयन हरिंदर जसवाल और हरप्रीत सिंह ने किया। 
हरिंदर जसवाल ने कहा कि रयात-बाहरा ग्रुप ने इस कार्यक्रम के माध्यम से वैश्विक साझेदारी, सांस्कृतिक एकता और नेतृत्व विकास को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है। इस अवसर पर डॉ. मनिंदर ग्रोवर, गुरप्रीत बेदी, मनमीत बैंस और कुलदीप राणा भी मौजूद थे।