फिल्म मेकिंग और जर्नलिज्म कोर्स में एडमिशन की घोषणा की
चंडीगढ़:- अथर्व यूनिवर्सिटी ने आज 3 साल के बीए-फिल्म मेकिंग और बीए-मीडिया एंड कम्युनिकेशन कोर्स में एडमिशन की घोषणा की है।
अथर्व यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर सुनील राणे ने बताया कि प्रोजेक्ट-बेस्ड करिकुलम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें क्लासरूम की पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव भी मिले।
इसमें मॉडर्न प्रोडक्शन तकनीक, स्क्रिप्ट राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, डिजिटल जर्नलिज्म, न्यूज़ प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स, पॉडकास्टिंग, फ़ोटोग्राफ़ी और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग शामिल हैं।
यूनिवर्सिटी छात्राओं को 10 प्रतिशत स्कॉलरशिप भी दे रही है।
