जिला में गैस सिलेंडर का स्टॉक पर्याप्त उत्तम सिंह

करनाल, 11 अप्रैल:-   उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि जिला में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। गैस सिलेंडर का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को नियमानुसार 25 दिन बाद गैस सिलेंडर की आपूर्ति पहले की तरह हो रही है। आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (डीएफएससी)मुकेश कुमार के अनुसार जिला में 42 गैस एजेंसियां हैं और इन सभी अधिकृत गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर नियमित रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 11 अप्रैल को 19 हजार 273 गैस सिलेंडर का स्टॉक भंडारण है और 7 हजार 814 गैस सिलेंडर बाहर से आ रहे हैं। 
आज 7 हजार 412 घरेलू तथा 216 कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को जिला की विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से वितरित किए गए हैं। जिला में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। जिला में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनधिकृत प्रयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है।