अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिला चुनाव अधिकारी के साथ की बैठक

होशियारपुर- पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश नैयर ने आज यहां डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन के साथ बैठक की। जिले में चल रहे मतदाता सूचियों में सुधार के दौरान प्राप्त होने वाले फार्मों के बारे में उन्होंने कहा कि फार्मों का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए। 
इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को कहा कि वे अपने अधीन बीएलओ व सुपरवाइजरों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करें तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विभिन्न कदम उठाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समय-समय पर राजनीतिक दलों के साथ बैठकें की जाएं तथा उन्हें बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के लिए प्रेरित किया जाए।
 इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासनिक परिसर में मौजूद ईवीएम का निरीक्षण किया। गोदाम का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपमंडल मजिस्ट्रेट-कम-मतदाता पंजीकरण अधिकारी-43 संजीव शर्मा, चुनाव तहसीलदार सरबजीत सिंह, ईवीएम/वीवीपैट के नोडल अधिकारी बलविंदर सिंह, ईवीएम/वीवीपैट के सहायक नोडल अधिकारी रुपिंदरपाल सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, चुनाव कानूनगो लवबीर सिंह, चुनाव कानूनगो मेघा मेहता, राजन मोंगा, प्रदीप सिंह भी उपस्थित थे।