एनडीपीएस एक्ट के तहत कारवाई 1167 ग्राम हैरोइन के मामले में दूसरा आरोपी काबू
करनाल, 11 मई:- पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की सीआईए असंध ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
सीआईए असंध इंचार्ज निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक खेमचंद की अध्यक्षता में गई कार्रवाई के दौरान मामले आरोपी.. अभिषेक पुत्र सनी निवासी वार्ड नंबर 10 असंध करनाल को काबू किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले में पहले आरोपी के अन्य साथी प्रदीप पुत्र हिस्मा ,निवासी वॉर्ड नंबर 2 असंध,करनाल को गिरफ्तार किया गया था, जिसके कब्जे से तलाशी के दौरान 11 ग्राम 67 मिलीग्राम हैरोइन व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी, जिसको माननीय न्यायालय के सामने पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया था।
दौराने रिमांड आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई, जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी उक्त नशीले पदार्थ को उसके साथी अभिषेक से खरीदकर आगे बचने के लिए लाया था। टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया गया।
टीम द्वारा मामले में आरोपी से गहनता से पूछताछ कर इस नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपी के अन्य साथियों की संलिप्ता बारे मामले की जांच जारी है
