दुपहिया वाहन चोरी मामलों में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की कार्रवाई
करनाल, 16 मई:- जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम द्वारा इंचार्ज उप निरीक्षक विकास कुमार की अध्यक्षता में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवेश पुत्र राजेंद्र निवासी गांव जैनेसरो, थाना इंद्री, जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ग्रीन बेल्ट सेक्टर-9 के पास से सबूत काबिले गुजरने पर विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को थाना इंद्री करनाल में दर्ज मुकदमा नंबर 711 दिनांक 16/12/2025 धारा 305 बीएनएस तथा मुकदमा नंबर 183 दिनांक 07/05/2026 धारा 305 बीएनएस के मामलों में गिरफ्तार किया गया है।
जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा थाना इंद्री क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल तथा थाना शहर करनाल के पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
