थाना शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी मामले में आरोपी काबू
रतिया, 01 मार्च:- पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में थाना शहर रतिया पुलिस ने इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू कर चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि शिकायतकर्ता मोती राम पुत्र श्री प्रकाश चंद निवासी गावर सिटी, रतिया ने शिकायत दी थी कि दिनांक 24.02.2026 को सायं लगभग 7:15 बजे वह अपनी दुकान रवि ट्रेडर्स, फतेहाबाद रोड, विश्वकर्मा गुरुद्वारा के नजदीक, रतिया पर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ समय बाद बाहर आने पर उसकी स्कूटी गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी स्कूटी का कोई पता नहीं चला, जिस पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत के आधार पर थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 53 दिनांक 27.02.2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ जतिन पुत्र चरण सिंह निवासी नन्हेरी के रूप में की तथा उसे काबू कर उसके कब्जे से चोरी की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की।
आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।
