चंडीगढ़ में एसीएफआई ने टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

चंडीगढ़, 29 मई:- एग्रो केम फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसीएफआई) ने आज पंजाब और हरियाणा के एग्री डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर के लिए एक जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टिकाऊ (सस्टेनेबल) और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एग्रोकेमिकल उद्योग और चैनल पार्टनर्स के बीच सहयोग को मजबूत करना था।
 “सस्टेनेबल एग्रीकल्चर के लिए डीलर-इंडस्ट्री पार्टनरशिप को मजबूत बनाना” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिम्मेदार उत्पाद उपयोग, किसानों में जागरूकता, स्टीवर्डशिप इनिशिएटिव्स (जिम्मेदारी पूर्ण प्रबंधन की पहलें) तथा बदलती नियामकीय अपेक्षाओं के बीच सुरक्षित कृषि पद्धतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
भारतीय एग्रोकेमिकल उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले गैर-लाभकारी संगठन एसीएफआई द्वारा शुक्रवार को चंडीगढ़ में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एसीएफआई के डायरेक्टर जनरल कल्याण गोस्वामी ने कहा, “एग्री डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स किसानों के साथ पहला संपर्क बिंदु होते हैं और इसलिए किसानों को एग्रोकेमिकल्स के वैज्ञानिक और संतुलित उपयोग के लिए मार्गदर्शन देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस जिम्मेदार सलाहकारी प्रथाओं के माध्यम से किसानों का विश्वास बढ़ाने, कीटनाशकों के उपयोग को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर करने, उद्योग और वितरण नेटवर्क के बीच समन्वय मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर किसानों की जागरूकता बढ़ाने पर रहा।”
कार्यक्रम में जिम्मेदार एग्री-इनपुट रिटेलिंग की सर्वोत्तम पद्धतियों, नकली उत्पादों की रोकथाम, पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उत्पादकता बढ़ाने और खेत स्तर पर जागरूक निर्णय लेने को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में एग्री डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, रिटेलर्स, फील्ड-लेवल एडवाइजर्स तथा कृषि मूल्य श्रृंखला से जुड़े सेल्स एवं मार्केटिंग प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। उद्योग और चैनल पार्टनर्स ने सुरक्षित, वैज्ञानिक और जिम्मेदार एग्रोकेमिकल उपयोग को बढ़ावा देने तथा भारतीय कृषि और किसानों के हितों के समर्थन में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
गोस्वामी ने आगे कहा, “दीर्घकालिक कृषि स्थिरता को समर्थन देने, सुरक्षित उपयोग संबंधी जागरूकता बढ़ाने और इवॉल्विंग स्टीवार्डशिप (विकसित हो रहे जिम्मेदारी पूर्ण प्रबंधन) एवं नियामकीय ढांचे के अनुपालन को मजबूत करने के लिए उद्योग और चैनल पार्टनर्स के बीच मजबूत सहयोग पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।”
कार्यक्रम में ज्ञान साझा करने, तकनीकी प्रशिक्षण तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारी और उपयोगकर्ता सुरक्षा के बीच संतुलन बनाया जा सके।
इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड के संजय चौधरी, भारत सर्टिस एग्रीसाइंसेज लिमिटेड के डॉ. एम. इरफान तथा एग्री इनपुट्स डीलर्स एसोसिएशन (रजि.) पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट धरम कुमार बंसल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कीटनाशकों के उपयोग से जुड़े मिथकों को दूर करने के साथ-साथ टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने और एग्रोकेमिकल्स के वैज्ञानिक उपयोग में डीलर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला।