फैक्टरी से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू चोरीशुदा सामान बरामद

करनाल, 6 अप्रैल:- जिला पुलिस करनाल की सीआईए-1 टीम ने फैक्टरी से चोरी के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई सीआईए-1 इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में मुख्य सिपाही मनोज कुमार की टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश कुमार पुत्र रिशाल सिंह निवासी गांव करसा डोड, करनाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 2 बैटरी, 1 सोलर इन्वर्टर, 10 टुल्लू पंप,9 डब्बे स्मॉल स्ट्रीट लाइट, व 6 डब्बे बड़ी स्ट्रीट लाइट बरामद की गई हैं।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी फैक्टरी आर.एस. इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड नेशनल हाईवे-44 पर स्थित है, जहां आरोपी सुरेश कुमार कार्य करता था। शिकायत के अनुसार दिनांक 25/26 फरवरी 2026 की रात को आरोपी द्वारा फैक्टरी से सोलर प्लांट की बैटरी, इनवर्टर, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, कैमरे व टुल्लू पंप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था।
शिकायत के आधार पर मुकदमा नंबर 52 दिनांक 26/02/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस थाना बुटाना में दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा मामले में गहनता से जांच करते हुए आरोपी को काबू कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है।