लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

करनाल, 30 दिसंबर:- जिला पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लेकर लूट की वारदात में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद पुत्र अश्विनी, निवासी आजाद नगर, सुल्तान बैंड,अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।  माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता बाला देवी पत्नी मनोज कुमार ने शिकायत दी थी कि दिनांक 11 अगस्त 2025 को प्रातः समय वह अपने घर से सैर के लिए सुभाष नगर, करनाल की ओर जा रही थीं। 
इसी दौरान चंद्रावती अस्पताल के सामने स्थित चौक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर जबरदस्ती हाथापाई करते हुए उनके गले से सोने की चेन लूट ली तथा अपने अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।
उक्त घटना के संबंध में थाना सिविल लाइन, करनाल में मुकदमा नंबर 432/2025 संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई, जिसके फलस्वरूप आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया।
मामले में फरार चल रहे आरोपी के अन्य साथी की गिरफ्तारी, छीने गए सामान की बरामदगी तथा घटना का पूर्ण खुलासा करने के उद्देश्य से अग्रिम अनुसंधान जारी है।