एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम अफीम बरामद

करनाल,19 दिसंबर:- ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस करनाल की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने एक आरोपी को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में की गई।
काबू किए गए आरोपी की पहचान इंद्रजीत पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी वार्ड नंबर-10, असंध, जिला करनाल के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
इस संबंध में एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की अवैध नशा तस्करी में संलिप्तता को लेकर टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। जिसे पुन त्वरित कार्रवाई करते हुए काबू कर लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना असंध मामला दर्ज लिया गया था ।आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।