दुपहिया वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी काबू
करनाल, 05 जनवरी:- विगत सायं जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू करने में सफलता प्राप्त की गई है।
एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक इंद्र सिंह के नेतृत्व में तथा सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में गठित पुलिस टीम ने एनडीआरआई रोड से दुपहिया वाहन चोरी के मामले में आरोपी.. *पंकज उर्फ साहिल पुत्र नरेश कुमार, निवासी गांव तखाना, करनाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक एक्टिवा स्कूटी व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपी से की गई गहन पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा एक एक्टिवा शक्तिपुरम, बसंत विहार क्षेत्र से तथा एक मोटरसाइकिल सेक्टर-9, करनाल के क्षेत्र से चोरी की गई थी।
मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
