महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

करनाल, 26 मई:- जिला पुलिस करनाल की सीआईए-1 टीम इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 निवासी एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी विकास कुमार उर्फ संजू पुत्र सतीश कुमार निवासी सलेमपुर, जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उप पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि दिनांक 15 मई 2026 को सेक्टर-9 क्षेत्र में एक महिला की पार्किंग विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर थाना सेक्टर-32/33 करनाल में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की गई। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस टीम की उसके साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को दो गोलियां लगीं। घायल अवस्था में आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उपचाराधीन रहने के बाद दिनांक 25 मई 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
 गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले के संबंध में अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।