एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आरोपी काबू

करनाल, 27 दिसंबर:- ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत अवैध नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस थाना रामनगर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में एक आरोपी को काबू किया।
पुलिस टीम ने गुरनाम पुत्र भगत राम, निवासी सुखदेव कॉलोनी, रामनगर, करनाल को पश्चिमी यमुना नहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 209.15 ग्राम चरस नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा इस नशा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।