आतिशी के बयान से आम आदमी पार्टी की सिखो के प्रति बीमार मानसिकता हुई उजागर तीक्ष्ण सूद
होशियारपुर:- पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री मार्लिन आतिशी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर के संबंध में की गई अनगर्ल टिप्पणियों ने पूरे देशवासियों को आहत करके रख दिया हैं। श्री गुरु तेग बहादुर जी जिन्हें हिन्द की चादर भी कहा जाता था, कोई सामान्य व्यक्ति नहीं थे। उन के सर्वोच्च बलिदान की मिसाल दुनिया में और कहीं नहीं मिलती। पूरे देशवासियों तथा खास तौर पर पंजाब निवासियों की उनके प्रति गहरी आस्था हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता जो आदतन कभी राम मंदिर के खिलाफ बोलने के आदि हैं तथा कभी लोगों की अन्य प्रकार की आस्थाओं पर चोट करते रहते है ने उसी श्रृंखला में आतिशी की उपरोक्त टिप्पणियां श्री गुरु तेग बहादुर जी के सम्बन्ध में देखी जा सकती हैं। जिससे उस महापुरुष की भारी बेअदबी हुई हैं।
श्री सूद के साथ उपस्थित पूर्व मेयर शिव सूद तथा यशपाल शर्मा ने कहा आम आदमी पार्टी की सिखों तथा उनके गुरु के प्रति बीमार मानसिकता श्रीमती अतिशी के उस बयान के जरिए छलक कर बाहर आई हैं । उन्होंने दिल्ली सरकार से आतिशी पर आपराधिक मामला दर्ज करके कारवाई करने की मांग की हैं।
