आढ़ती एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी घनौर के चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

घनौर, 7 मई- आढ़ती एसोसिएशन घनौर द्वारा मार्केट कमेटी घनौर के चेयरमैन जरनैल सिंह मल्ल को आढ़तियों की ओर से ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें अनाज मंडी घनौर के दोनों प्रवेश द्वार बनवाने तथा अनाज मंडी की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई।
इस अवसर पर आढ़तियों को आ रही परेशानियों पर विचार-विमर्श किया गया। चेयरमैन जरनैल सिंह मल्ल ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
इस अवसर पर सचिव मार्केट कमेटी घनौर नरिंदर पाल सिंह बड़िंग, आढ़ती एसोसिएशन घनौर के अध्यक्ष कश्मीरी लाल, दीपक जिंदल आढ़ती, मार्केट कमेटी इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह बाजवा, सहायक खाद सप्लाई अधिकारी विक्रमजीत सिंह चहल, पनग्रेन इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, लखविंदर सिंह, मंडी सुपरवाइजर करणवीर सिंह, हरिंदर सिंह, सीनियर आप नेता सुरिंदर सिंह आदि मौजूद थे।