5270 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा आकिब अब खुलेंगे कई राज़
करनाल, 7 नवंबर: जिला पुलिस की थाना शहर के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सदर बाजार इंचार्ज सतीश कुमार की अध्यक्षता में टीम द्वारा शिवपुरी रोड से आरोपी आकिब पुत्र दिलशाद निवासी गांव पत्थरगढ़,जिला पानीपत को 52.70 ग्राम स्मैक नशीला पदार्थ व एक मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया।
इस संबंध में क्योंकि इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को दिनांक 6 नवंबर की शाम को शिवपुरी रोड,थाना शहर के क्षेत्र से नशीला पदार्थ बेचने के मामले में काबू किया गया। जिसके खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
व आज आरोपी को माननीय अदालत के सम्मुख पेश किया गया। व मामले में एस नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाने के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है।
