आम आदमी पार्टी ने विकास के मामले में मोहाली हलके की उपेक्षा की: बलबीर सिंह सिद्धू
एसएएस नगर, 30 मई - पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने विकास के मामले में मोहाली की अनदेखी की है और मोहाली के लोगों को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। मनौली गांव के पास स्थित गडरिया कॉलोनी में लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विजयइंदर सिंगला के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान विरोधी और तानाशाह मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने की जरूरत है
उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा मोहाली हलके में लाए गए विकास प्रोजेक्टों पर रोक लगाकर लोगों को धोखा दिया है और लोगों से झूठे वादे करने में मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला नहीं है क्योंकि ये दोनों नेता झूठी बयानबाजी कर लोगों का वोट बटोरते रहे हैं.
इस मौके पर कांग्रेस नेता हरकेश चंद शर्मा मछली कलां, पूर्व सरपंच जोरा सिंह, मेजर सिंह, ज्ञानी गुरमेल सिंह, जितिंदर सूद, गुरदीप सिंह बस्सी, हंस राज, बलजिंदर सिंह, जसपाल राम, मिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, के अलावा प्रदीप शर्मा, अशोक कुमार, दरवारा सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
