हर मुद्दे पर विफल रही है आम आदमी पार्टी सरकार: मनीष तिवारी
एसएएस नगर, 12 सितंबर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद श्री मनीष तिवारी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार राज्य में हर मुद्दे पर विफल रही है और पंजाब के मतदाता ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गांव बडाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरड़ के पूर्व अध्यक्ष गुरिंदरजीत सिंह गिल के निवास पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में नशा रोकने में बुरी तरह विफल रही है।
इस मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी मोहाली के अध्यक्ष रणजीत सिंह जीती पडियाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया गया है और जल्द ही इसमें तेजी लाई जाएगी।
इस मौके पर पार्षद रमाकांत कलियान, हाकम सिंह बडाला, बेअंत सिंह फौजी, जसविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह और गिंद बाबा भी मौजूद थे।
