चांद सराय की डेहा बस्ती में शुरू होगी साप्ताहिक डिस्पेंसरी

करनाल, 25 अक्तूबर:- स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ नागरिक आयाम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा करनाल में चांद सराय के डेहा बस्ती के डकौत धर्मशाला में एक निशुल्क साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण केद्र डिस्पेंसरी चलाई जाएगी। इसका उद्घाटन 26 अक्तूबर को सुबह दस बजे किया जाएगा। इस डिस्पेंसी के माध्यम से इस क्षेत्र में रहने वालों का उपचार किया जाएगा। 
यह जानकारी वरिष्ठ नागरिक आयाम स्वासथ्य विभाग के प्रमुख डा. के के चावला ने दी। उन्होंने स्वदेशी जगारण मंच के वरिष्ठ नागरिक आयाम की बैठक में बताया कि इस डिस्पेंसरी में बाल रोग विशेषज्ञ डा के के चावला, जनरल फिजीशियन डा. श्याम बधवा,  डा. ओ पी गागिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सरिता ठाकुर अपनी सेवाएं देंगे। बैठक की अध्यक्षता सतजीश चावला ने की। 
इस अवसर पर जिला संरक्षक जी एस मनचंदा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बताया कि इस साप्ताहिक डिस्पेंसी का उद्घाटन 26 अक्तूबर को सुबह दस बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि उद्योगपति तथा लधुउद्योग भारती के जिला प्रमुख अभिषेक गुप्ता होंगे।
 इस अवसर पर स्थानीय पार्षद के साथ अन्य वरिष्ठ गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। बैठक में श्री पुरी, भजन शर्मा, श्रुति काम्बोज सहित विभिन्न जन मौजूद थे।