गुरुद्वारा स्कूल ढाणी में तीन दिवसीय धार्मिक समारोह का आयोजन
रतिया, 21फ़रवरी:- गुरुद्वारा स्कूल ढाणी लांबा में श्री तेग बहादुर साहिब महाराज जी एवं दिल्ली फतेह दिवस को समर्पित 3 दिवसीय धार्मिक समारोह बाबा कृपाल सिंह जी कार सेवा वालो एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार सभा के सहयोग से गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम मौके 2 दिन नाम सिमरन समारोह करवाया गया व तीसरे दिन गुरमत समारोह आयोजित किया गया।
इस मौके क्षेत्र की संगत बड़ी संख्या में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक हुई। कार्यक्रम मौके बीबी जसप्रीत कौर पटियाला का रागी जत्था, गुरप्रताप सिंह पदम का ढाड़ी जत्था सहित विभिन्न प्रचारकों ने संगत को गुरु इतिहास से जोड़कर निहाल किया। मंच संचालन की भूमिका भाई किशन सिंह द्वारा निभाई गई।
कार्यक्रम मौके हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य काका सिंह लधुवास, इकबाल सिंह, गुरमेल सिंह, कर्मजीत सिंह सालमखेड़ा, बीबी अमनप्रीत कौर सहित शामिल हुए। इस मौके पर गए का अटूट लंगर चला।
