सेवा श्री आश्रम करनाल में प्रांत स्तर पर संस्कृति ज्ञान प्रवाह प्रतियोगिता आयोजित

करनाल 16 अक्तूबर: सेवा भारती हरियाणा प्रदेश के सेवा श्री आश्रम करनाल में प्रांत स्तर पर संस्कृति ज्ञान प्रवाह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पहले यह प्रतियोगिता सभी  जिलों में आयोजित की गई जिसमें 500 बच्चों ने भाग लिया, इसके बाद 73 बच्चों का प्रान्त की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।  
संस्कृति ज्ञान प्रवाह प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए 73 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अलग अलग जिलों से आये प्रतिभागी यहाँ अपने अभिभावकों के साथ प्रतियोगिता देने आये थे। 
सुधीर कुमार विभाग संघ चालक कुरुक्षेत्र के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। सुधीर कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खास बात यह रही कि इस प्रतियोगिता के परिणाम बच्चों ने खुद ही चैक करके निकाले, पेपर चैक करने के लिए शिक्षकों ने बच्चों का ग्रुप बनाकर मार्गदर्शन किया द्य इस प्रतियोगिता में सेवा भारती के 4 आयामों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
छात्रावास के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 8वीं- 12वीं वर्ग में 100 प्रतिशत अंक के साथ हिसार छात्रावास के अभिषेक व प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 99प्रतिशत  अंक लेकर करनाल छात्रावास के छात्रों पवित्र, मनीष व मोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 97प्रतिशत  अंक लेकर तृतीय स्थान करनाल छात्रावास के अभिषेक ने प्राप्त किया। छात्रावास वर्ग कक्षा 6 से 8 में आकाश करनाल छात्रावास व रुद्र हिसार छात्रावास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
प्रतिमा पानीपत  द्वितीय स्थान, शिवम  भिवानी तृतीय स्थान, समर्थ किशोरी केंद्र, सिलाई केंद्र एवं कंप्यूटर केंद्र, प्रथम  चंचल फरीदाबाद सिलाई केंद्र द्वितीय नंदिनी फरीदाबाद सिलाई केंद्र तृतीय  तमन्ना करनाल उन्नत सिलाई केंद्र बाल संस्कार केंद्र  कक्षा 3 से 5 प्रथम ज्योति पानीपत संस्कार केंद्र द्वितीय मोनिका सिरसा संस्कार केंद्र ,तृतीय अंशिका कुमारी फरीदाबाद संस्कार केंद्र, बाल संस्कार केंद्र कक्षा 6 से 8 प्रथम सुषमा सोनीपत संस्कार केंद्र, द्वितीय निकिता फऱीदाबाद संस्कार केंद्र, तृतीय रामप्रीत सोनीपत संस्कार केंद्र रहे। प्रतियोगिता में शिक्षक के तौर पर विपिन अरोड़ा, उर्मिला अरोड़ा, निर्मला, देवेंद्र रोहिल्ला, राजकुमार बहल उपस्थित रहे।