शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की विशेष बैठक का आयोजन।

रतिया, 17 नवंबर:- शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की मीटिंग शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस पर शेरगढ ढाणी मे हुई। जिस की अध्यक्षता गुरदीप सिंह शेरगढ ने की। इस मीटिंग मे संगठन के विस्तार करने का निर्णय लिया गया। मीटिंग मे नौजवान सभा के पूर्व राज्य अध्यक्ष मनदीप नथवान ने सम्बोधित करते हुए कहा युवा शहीद भगत सिंह की विचारधारा को आगे बढा रहे है।
 देश की मौजूदा व्यवस्था बेरोजगारी को बढावा दे रही है। नशा, अपराध मे युवा वर्ग को धकेला जा रहा है। नशा गली मुहल्ले मे खुला बिक रहा है। युवा अपने अधिकार पने के लिए संगठित हो रोजगार की मांग को लेकर आवाज उठाई जाए।
 इस मीटिंग को नौजवान सभा के नेता गुरदीप शेरगढ ने सम्बोधित करते हुए कहा गांव गांव मे नौजवान सभा बनाएंगे सरकार की जन विरोधी नीतियो के खिलाफ आवाज बुलंद करेगे। क्युकी सरकारी स्कूलो की हालत खराब है। स्कूलों में टीचर नहीं है। टीचरों की स्कूलों में नियुक्ति न करना यह स्थिति दर्शाती है कि सरकार और प्रशासन को शिक्षा व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है।
 बल्कि ऐसा लगता है कि वह सरकारी संस्थाओं को कमजोर कर गरीब तबके के बच्चों को शिक्षा से दूर रखना चाहते हैं। इस मौके पर कमेटी का चुनाव किया गया की शहीद भगत सिंग नोजवान सभा का पूरे हरियाणा के अंदर निर्माण करेंगे मौके पर मोजूद साथी कुलदीप, भोला, शीशपाल, गोल्डी, रिंकू, देसराज, लखी, दलवीर, सूखदेव आदि मौजूद थे।