मास्टर मेला सिंह जोधा जी द्वारा 50000 रुपये की सेवा भेंट

हरोली/ऊना, 19 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा के लिए मास्टर मेला सिंह जोधा जी (लुधियाना) द्वारा 50,000 रुपये की सेवा भेंट की गई। मास्टर मेला सिंह जी अपने परिवार सहित श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचे और परिवार की तंदुरुस्ती व चढ़दी कला के लिए अरदास करवाई तथा कीर्तन दीवान में हाजिरी भरी।
मास्टर मेला सिंह जी समय-समय पर गुरु घर की कार सेवाओं में अपना योगदान देते रहते हैं और लंबे समय से गुरु घर से जुड़े हुए हैं। वे एक प्रमुख समाजसेवी भी हैं और जिला शिक्षा डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य हैं।
इस मौके पर उनके साथ सरदार गुरदेव सिंह जी (लुधियाना) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लुधियाना में बच्चों के लिए एक मुफ्त कोचिंग सेंटर स्थापित किया है, जहां आईपीएस और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय है और उनके मार्गदर्शन में पढ़े कई बच्चे आज उच्च पदों पर कार्यरत हैं, जैसे डीसी और जज बनकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर बाबा केवल सिंह जी ने मास्टर मेला सिंह जी और सरदार गुरदेव सिंह जी का धन्यवाद किया। वहीं बाबा नरेश सिंह जी और बाबा सुखदेव सिंह जी द्वारा उन्हें सिरोपाओ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।