संयुक्त कार्यालय परिसर में समाधान शिविर आयोजित
हांसी:–संयुक्त कार्यालय परिसर में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को उन्होंने सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार ने कहा कि समाधान शिविरों के आयोजन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर तेजी से करवाना है ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, प्रशासन की यह सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शिविर में बिजली बिल दुरुस्त करवाने संबंधी , राशन कार्ड बनवाने तथा अपडेट कराने ,शहर में एसडी मॉडर्न स्कूल के पास गंदे पानी की निकासी के नाले की सफाई ,ढाणा खुर्द गांव के खेतों में जल निकासी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाने इत्यादि समस्याओं के समाधान को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए गए।
नायब तहसीलदार ने सभी प्रस्तुत समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन का मूल उद्देश्य है ।
