ऑपरेशन ट्रैक डाउन का नया मोड़ तीसरे आरोपी की एंट्री जेल में
करनाल: विगत शाम जिला पुलिस की थाना घरौंडा टीम ने उप-निरीक्षक विपिन कुमार की अध्यक्षता में विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुराना बस स्टैंड, घरौंडा से ऋतिक पुत्र सुल्तान, निवासी जैल सिंह कॉलोनी, घरौंडा (करनाल) को काबू किया।
अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के इस मामले में पहले ही आरोपी के दो अन्य साथी हेमंत पुत्र अजय शर्मा एवं सुमित पुत्र अशोक को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन तीनों के विरुद्ध थाना घरौंडा में मुकदमा नंबर 647, दिनांक 26.10.2025, धारा 103(1), 115, 118(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज है।
आज आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया। मामले में आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है तथा आगे की जांच प्रगति पर है।
