लिवासा अस्पताल मोहाली में हाई रिस्क लाइफ सेविंग एयरवे स्टेंटिंग प्रोसीजर किया गया

चंडीगढ़:- एडवांस ब्रेस्ट कैंसर  से पीड़ित 38 वर्षीय महिला की लिवासा अस्पताल, मोहाली में हाई रिस्क लाइफ सेविंग एयरवे स्टेंटिंग प्रोसीजर  सफलतापूर्वक किया गया।
इस जटिल मामले का प्रबंधन कंसल्टेंट - पल्मोनरी मेडिसिन डॉ. कृतार्थ के साथ-साथ पल्मोनोलॉजी, क्रिटिकल केयर और एनेस्थीसिया की टीम द्वारा किया गया। ट्यूमर फैलने के कारण अवरुद्ध दाएँ और बाएँ मुख्य एयरवे से सांस लेने में कठिनाई के साथ के रोगी को गंभीर स्थिति में लिवासा में एडमिट किया गया था। उसे नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर समर्थन की आवश्यकता थी, और उसकी स्थिति क्रिटिकल थी। 
इस प्रोसीजर  ने महत्वपूर्ण तकनीकी चुनौतियां पेश की, क्योंकि ट्यूमर टिश्यू बेहद नाजुक था और संपर्क में आने पर रक्तस्राव होने का खतरा था। इन जोखिमों के बावजूद, एक्सपर्ट  टीम ने सफलतापूर्वक एक एयरवे स्टेंट लगाया, एयरवे को बहाल किया और रोगी की ब्रीथिंग को स्थिर किया। इंटरवेंशन के बाद, रोगी ने सुधार दिखाया और वेंटिलेटर सपोर्ट के बिना कमरे की हवा में आराम से सांस लेते हुए उससे छुट्टी दे दी गई।
डॉ. कृतार्थ ने कहा, "ऐसी जटिल परिस्थितियों में एयरवे स्टेंटिंग के लिए सटीकता, अनुभव और टीम वर्क की आवश्यकता होती है। इस मामले में, मुख्य ब्रांकाई और ट्यूमर दोनों में बाधा अत्यधिक वास्कुलर थी, जिसने प्रक्रिया को तकनीकी रूप से डिमांडिंग बना दिया था।
सीईओ-लिवासा हॉस्पिटल्स अनुराग यादव ने कहा, "यह मामला क्रिटिकल सिचुएशन  में भी एडवांस्ड हाई-एंड मेडिकल केयर प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को उजागर करता है।