सरकारी स्कूल अलीका में चेतना कार्यक्रम का आयोजन
रतिया 21नवंबर:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलीका में चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रवक्ता बेअन्त कौर ने की। इस अवसर पर प्रवक्ता जगजीतेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद किसी एक परिवार के नहीं होते बल्कि देश को समर्पित भावना वाले सबके सांझे होते हैं।
इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चेतना रैली के माध्यम से नशा भगाओ - समाज बचाओ एवं पर्यावरण बचाओ -- जिंदगी बचाओ के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। कक्षा 12वीं की ममता रानी ने शहीद देविंद्र सिंह की जीवनी प्रस्तुत करते हुए उनकी देश सेवा को समर्पित भावना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ व सभी बच्चों ने शहीद की तस्वीर पर फूल अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
