पशु हस्पताल बड़छप्पर में चलाया गया सफाई अभियान
हिसार:– स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपमंडल हांसी में आने वाले पशु हस्पताल, बड़छप्पर के कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया व पौधारोपण किया। कर्मचारियों ने बताया कि हमें अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए और समय समय पर पौधारोपण करते रहना चाहिए।
सफाई का महत्व हमारे जीवन में बहुत अधिक है। यह न केवल हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है।
कर्मचारियों ने बताया कि जहां पर वे ड्यूटी करते हैं और जहां पर वे रहते हैं उस जगह को साफ सुथरा रखना उनका पहला कार्य बनता है। इस दौरान पशु चिकित्सक प्रदीप चौधरी, वी. एल. डी. ए. अश्वनी कुमार, राजू जांगड़ा, प्रीत सिंह, पवन कुमार व सचिन जांगड़ा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
