ब्लड डोनेशन कैंप में 80 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित

मोहाली: शनिवार को लिवासा हॉस्पिटल, मोहाली में वर्ल्ड  ब्लड डोनर डे के मौके पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में 80 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ ।
सीईओ-लिवासा हॉस्पिटल्स , अनुराग यादव ने कहा, डोनेट किए गए ब्लड की हर यूनिट में कई जानें बचाने की ताकत होती है। वर्ल्ड  ब्लड डोनर डे पर हम उन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स, एनजीओ और मोटिवेटर्स की असाधारण उदारता को सलाम करते हैं, जो अपनी निस्वार्थ सेवा से हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत बना रहे हैं।
फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ अभिषेक गर्ग ने कहा कि वॉलंटरी ब्लड डोनर्स वे गुमनाम हीरो हैं जो बिना किसी स्वार्थ या प्रचार के अपना खून देकर अनमोल जिंदगियां बचाते हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता,पहचान और कम्युनिटी की भागीदारी के ज़रिए हम सब मिलकर यह पक्का कर सकते हैं कि खून की कमी की वजह से किसी मरीज को परेशानी न हो।