राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार और शानएपंजाब अवार्ड से 60 हस्तियां सम्मानित
पटियाला: राष्ट्रीय ज्योति कला मंच (रजि.) और कांसल फाउंडेशन द्वारा डायरेक्टर राकेश ठाकुर के निर्देशन में भारत विकास परिषद के हॉल में 'राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026' और 'शान-ए-पंजाब अवार्ड 2026' से विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली 60 हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इस समारोह में महान समाज सेवक भगवान दास जुनेजा (ग्रीन मैन) ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। पीआरटीसी के चेयरमैन हरपाल जुनेजा विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे और अध्यक्षता एडवोकेट डॉ. गुरविंदर कांसल ने की। इस मौके पर बलजिंदर सिंह ढिल्लों (चेयरमैन, पंजाब एग्रो और फूड ग्रेन), हरपाल सिंह विर्क (चेयरमैन, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट), राजीव गोयल (सोशल वर्कर), डॉ. नरेश गर्ग (गर्ग मिशन अस्पताल), भूपिंदर सिंह (एमडी, माता गुजरी पब्लिक स्कूल), डॉ. प्रीतकमल चीमा (यूएसए), गुरिंदरजीत कौर, मुकेश सिंगला और हरिंदर गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अवार्ड मंच के चेयरमैन संजय गोयल, पैट्रन बीर चंद खुरमी, सीनियर प्रेसिडेंट इंजीनियर नरिंदर सिंह, अक्षय गोपाल (पैट्रन), त्रिभुवन गुप्ता, धीरज गोयल, वरिंदर गर्ग, एडवोकेट सुरिंदर मोहन सिंगला, हरमेश सिंगला, परवीन गोयल, हरिंदर गुप्ता, वरिंदर वर्मा, करमवीर पुरी, दर्शन जिंदल, डॉ. सत्यापाल सलूजा, हरकेश मित्तल बलभेड़ा और मंच के अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए।
राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार और शान-ए-पंजाब अवार्ड 2026 से सम्मानित होने वालों में डॉ. निखिल सारोंवाल, डॉ. अशोक जोशी, डॉ. शिव भारद्वाज, यशपाल कक्कड़, एडवोकेट राकेश गुप्ता, डॉ. दिनेश पासी, कमल अग्रवाल, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. शाम जिंदल, डॉ. नीरज गोयल, राकेश बग्गा, हरप्रीत संधू, राकेश वर्मी, अवतार सिंह भोला, भारत भूषण, जतिंदर बंसल, मुल्क राज टोहाना, इंजीनियर सुभाष शर्मा, नवजोत सिंह बजाज, पंडित निकलेश, रूपिंदर सिंह, राज सिंगला, बिक्रम वर्मा, प्रदीप मौगा, डॉ. प्रीत इंदर सिंह कथूरिया, डॉ. वरिंदर खन्ना, शाम वीर, पवन सिंगला, पंडित राजबीर, जंगजीत सिंह, जगदीप सिंह सोढ़ी, डॉ. दीप सिंह, डॉ. राजेश चोपड़ा, डॉ. संजय सिंगला, राजकुमार शर्मा, मंजीत सिंह चौहान, ईश्वर शर्मा, वरिंदर कोशिश, सोनम बंसल, नरेश सिंगला, सुरिंदर जिंदल, पवन गोयल, राजीव गर्ग, आरएम बंसल, डॉ. राकेश पाठक, केके बंसल, रमेश कपूर और रविंदर सिंह शामिल थे।
इस अवार्ड समारोह को सफल बनाने में डॉ. धर्मेंद्र संधू, ममता ठाकुर, विलियमजीत सिंह, निर्मल जैन, सुमन, संजय कुमार (संजय स्टूडियो) और राम शरण ने अपना योगदान दिया।
