5 किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से घबराहट में न आने की अपील
एस.ए.एस. नगर , 6 अप्रैल:- जिला प्रशासन, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) द्वारा समस्त निवासियों, विशेषकर प्रवासी एवं श्रमिक वर्ग को सूचित अनुरोध किया गया है कि 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
ये सिलेंडर बी पी सी एल, आई ओ सी एल एवं एच पी सी एल के अधिकृत वितरकों के पास आसानी से उपलब्ध हैं, जिनके पास वर्तमान में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के लिए अनावश्यक भीड़ न लगाएं। इसके बजाय वे 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर का उपयोग करें, जो आसानी से और बिना किसी जटिल प्रक्रिया के प्राप्त किए जा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, विभिन्न स्थानों पर एलपीजी वितरकों द्वारा जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जहां उपभोक्ताओं को 5 किलोग्राम सिलेंडरों की उपलब्धता एवं उन्हें प्राप्त करने की सरल प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांत रहें, अनावश्यक भीड़ से बचें तथा एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध विकल्पों का उपयोग करें।
