उत्तराखंड में हिमस्खलन के कारण 57 बीआरओ कर्मचारी दबे

चंडीगढ़, 28 फरवरी - उत्तराखंड में बद्रीनाथ के पास माणा गांव में हिमस्खलन के कारण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 57 मजदूरों के बर्फ के नीचे दबने की खबर है। सूत्रों के अनुसार यह घटना उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास हुई।
 उल्लेखनीय है कि माणा गांव को चीन की ओर भारत का अंतिम गांव होने का गौरव प्राप्त है। यह घटना कल रात से क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के दौरान घटी, जिसके विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।