6 माह में 45 महिलाएं नशा तस्करी में हुई गिरफ्तार एसपी

फतेहाबाद, 24 जुलाई:- पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने आज फतेहाबाद प्रेस क्लब के सदस्यों से बात करते हुए खुलासा किया कि पिछले ६ माह में जिला में ४५ महिलाएं नशा तस्करी करते हुए गिरफ्तार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का नशा तस्करी में उतरना समाज व पुलिस के लिए चिंता का विषय है। प्रेस क्लब के सदस्यों ने आज पुलिस कप्तान को उनके जन्मदिन पर बुकें  भेंटकर शुभकामनाएं दी। 
एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि पुलिस अब ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर गांवों में बने मेडिकल स्टोर के लाइसेंस जांच करेगी ताकि पता चल सके कि कोई केमिस्ट बिना लाईसेंस के तो दवाई नहीं बेच रहा। पुलिस अधीक्षक ने बताया  कि केमिकल नशा दिल्ली और पंजाब से हरियाणा में आ रहा है। पुलिस लगातार इन तस्करों पर नजर गड़ाए हुए है। 
एसपी ने बताया कि जिला में अब एनडीपीएस की फास्ट ट्रेक कोर्ट बन गई है। जिससे नशा तस्करी के मामलों पर जल्दी फैसले आने की उम्मीद बंधी है। एसपी ने छात्र आंदोलन पर कहा कि जिला में इस मामले में अभी तक कोई उग्र आंदोलन का समाचार नहीं है। टै्रफिक व्यवस्था पर उन्होंने कहा अब पुलिस के पास अपनी क्रेन आ गई है जो अवैध तौर पर पार्क की गई गाडिय़ों को टोचन कर थाने लाएगी ताकि टै्रफिक व्यवस्था दुरूस्त की जा सके।  
इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रधान  विजय मेहता, महासचिव जितेन्द्र मोंगा, उपाध्यक्ष रमेश भट्ट, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रवक्ता योगेश अरोड़ा, कपिल शर्मा, प्रवीन कालवन, पवन रूखाया, सतीश खटक, डा. रमेश सेठी, मुकेश नारंग, राजेंद्र राजपूत, लवली, लिंकन गिल्होत्रा आदि मौजूद रहे।