30 अप्रैल पवन कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति विशेष

गढ़शंकर- लेक्चरर पवन कुमार शर्मा का जन्म 5 अप्रैल 1967 को बैत क्षेत्र के गांव झोनेवाल में पिता श्री भगत राम धर्म व माता शीला देवी के घर हुआ। बीएससी, बीएड, डबल एमए पास कर चुके पवन कुमार शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से प्राप्त की तथा स्कूल में टॉप किया। बाद में उन्होंने आरके आर्य कॉलेज नवांशहर से बीएड की पढ़ाई पूरी की। जबकि डीएवी होशियारपुर से बीएड की डिग्री तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमए की डिग्री हासिल की। 
पवन कुमार शर्मा 7 अप्रैल 1994 को सरकारी सेवा में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल में साइंस मास्टर के पद पर नियुक्त हुए तथा 25 नवंबर 2024 को पदोन्नति के पश्चात सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुबिशनपुरी (भवानीपुर) में पदोन्नत होकर लेक्चरर का पद संभाला। बहुत मेहनती, नेक और शांत स्वभाव के पवन कुमार शर्मा को उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार आईएएस द्वारा तीन बार सम्मानित किया गया और एक बार डीसी होशियारपुर द्वारा भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 लेक्चरर पवन कुमार शर्मा को इन-सर्विस ट्रेनिंग सेंटर द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। अब लगभग 31 साल और 1 महीने की बेदाग सेवा के बाद पवन कुमार शर्मा 30 अप्रैल को सेकेंडरी स्कूल गुरबिशनपुरी भवानीपुर से लेक्चरर के तौर पर रिटायर हो रहे हैं। 
इस मौके पर पूरे स्टाफ की तरफ से उन्हें गर्मजोशी के साथ विदाई पार्टी दी जा रही है। गौरतलब है कि पवन कुमार शर्मा द्वारा पढ़ाए गए विषय साइंस और पंजाबी में कई विद्यार्थियों ने सौ फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्हें अपने गांव का पहला साइंस मास्टर होने का गौरव भी हासिल है।